फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन विभाग बिलासपुर में करवाएगा एड्वेंजर प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन विभाग बिलासपुर में करवाएगा एड्वेंजर प्रतियोगिता
विज्ञापन

बिलासपुर जल क्रीडा विभाग से पर्यटन विभाग ने मांगी मांग
मांग के हिसाब से हर प्रतियोगिता का होगा आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। पर्यटन विभाग अब जल्द ही बिलासपुर में एड्वेंचर प्रतियोगिताएं करवाने जा रहा है। गोबिंद सागर झील को देखते हुए पर्यटन विभाग ने यह फैसला लिया है। पर्यटन विभाग ने जल क्रीड़ा विभाग बिलासपुर से एक मांग पत्र मांगा हुआ है जिसमें जल क्रीड़ा विभाग को अपनी मांग लिखनी होगी और मांग में खेलों का नाम भी मांगा गया है ताकि पर्यटन विभाग जल्द से जल्द बिलासपुर में यह प्रतियोगिताएं आयोजित करवा दें।
पर्यटन विभाग के टीआईओ रितेश पटियाल ने बताया कि इससे पहले एड्वेंचर प्रतियोगिताएं विभाग सिर्फ मनाली में ही आयोजित करवाता था लेकिन बुधवार को टीम ने जब बिलासपुर गोबिंद सागर झील का दौरा किया तो यहां पर पाया कि यहां पर तो एड्वेंचर खेल हो सकते हैं। इस दौरान टीम ने मौके पर जल क्रीड़ा विभाग से मांग पत्र मांगा है ताकि वह बिलासपुर में जल्द ही यह प्रतियोगिताएं करवा दें।
विज्ञापन

बता दें कि बिलासपुर पूरे हिमाचल प्रदेश का एक ऐसा जिला है जहां पर दो जल, थल और वायु की क्रीड़ाएं आयोजित होती हैं जिसके चलते टीम ने बिलासपुर में ज्यादा फोकस कर दिया है क्योंकि पर्यटन विभाग का यहां पर एड्वेंचर प्रतियोगिताओं को करवाने का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है ताकि यहां पर अधिक से अधिक मात्रा में पर्यटन आएं और हिमाचल सहित बिलासपुर के लोगों को रोजगार का अवसर प्राप्त हो।
विज्ञापन

--
मांग के हिसाब से होंगी प्रतियोगिताएं
बिलासपुर में जल्द ही एड्वेंचर प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। जल क्रीड़ा विभाग ने मांग पत्र मांगा हुआ है। मांग के हिसाब से प्रतियोगिताएं आयोजित करवा दी जाएंगी।
......रितेश पटियाल, टीआईओ, पर्यटन विभाग (मंडी-बिलासपुर)
----------------------
...शुभम राही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें