फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सौ फिट गहरा पानी पीएंगे अब बेगमाबाद के लोग-औलख

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर/खजुरिया (रामपुर)। राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने कहा है कि करीब 2.34 लाख की लागत से ओवरहैड टैंक समेत पेयजल योजना के जरिए बेगमाबाद के लोगों की पेयजल की किल्लत खत्मकर दी गई है और अब सभी ग्रामीण करीब चार सौ फिट गहरा पानी पीकर निरोग हो सकेंगे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री बृहस्पतिवार को बेगमाबाद गांव में पेयजल योजना के तहत ओवरहैड टेंक के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश व केंद्र सरकार ने जो अब तक विकास कराएं हैं, वह किसी ने नहीं कराए। उनकी पूरी विधानसभा क्षेत्र में अब विकास कार्य चमकने लगे हैं, हर जर्जर सड़क कुछ ही दिनों में चमचमाने लगेंगी और किसान अपनी उपज को आसानी के साथ मंडी ले जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि पहले विध् ानसभा क्षेत्र के लोग बिजली को तरसते थे और अब भरपूर बिजली मिलने से लोगों के उद्योग धंधे भी तेजी के साथ चल रहे हैं। उन्हेोंन कहा कि किसानों के लिए उनकी सरकार ने यूरिया खाद के दाम भी घटा दिए हैं, ताकि किसान गेहूं, मटर आदि की बुबाई कम लागत में कर सके।
उन्हेांने कहा कि सभी अधिकारी प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं को हर पात्र तक पहुंचाएं, ताकि पात्रों को उनका हक मिल सके। उन्होंने कहा कि गर्मियों के दिनों में तराई का क्षेत्र होने के बाद भी लोगों के घरों में नलों तक का पानी सूख जाता था, मगर अब लोग पानी के लिए परेशान नहीं होगे। बेगमाबाद में उनकी सरकार ने करीब 2.34 लाख रुपये की लागत से एक ओवरहैड टैंक बनाने का काम शुरु किया है, जो डेढ़ लाख लीटर का है और गांव में करीब 15 किलोमीटर तक पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी। लोगों को करीब चार मीटर गहरा पानी पीने को मिलेगा। उन्होंने कहा किवासक ा पहिया अभी और तेज होगा। इससे पूर्व राज्यमंत्री ने पूजन के साथ ही टैंक का शिलान्यास किया। इस मौके पर एसडीएम डीएस गुप्ता, ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह मिंटू, क्रय बिक्रय चेयरमैन रविंद्र यादव रवि, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलबंत सिंह औलख, संतोख सिंह खैहरा, विेवक अग्रवाल, बूटा सिंह, हरजीत सिंह पड्डा, चेतन पारुथी, हरजीत सिंह, मेहर सिंह देयोल, राजेंद्र सिंह औलख, सुखदेव सिंह औलख, दयाराम लोधी, जसपाल सिंह, जगतार सिंह, बृजलाल, डा सोनू, गिरधारी लाल आदि मौजूद रहे। संचालन भूपेंद्र सिंह पड्डा व विजेंद्र राजबड़िया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें