फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडूता में वाहनों पर नहीं लग रही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटस

विज्ञापन
traffic jam
विज्ञापन
मंगल ठाकुर
विज्ञापन

बरठीं (बिलासपुर)। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेटस को अनिवार्य किए एक दशक से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन जिला के एक मात्र उपमंडल झंडूता में अभी तक यह सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। इस कारण क्षेत्र के लगभग दो हजार लोगों को बिना हाई सिक्योरिटी प्लेटस के बाहरी राज्यों में आर्थिक दंड भोगना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि विकास खंड झंडूता को उपमंडल घोषित करने के बाद क्षेत्र की गाड़ियों का पंजीकरण, पासिंग, आरसी सहित तमाम तरह के दस्तावेज वाहन को चलाने संबंधी झंडूता में बनाए जा रहे हैं। पंजीकरण करवाने के बाद गाड़ी में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटस लगाई जाती हैं जिसमें कई तरह के सिक्योरिटी फीचर होते हैं जो वाहन मालिक के लिए फायदे मंद साबित होते हैं। कानून में प्रावधान किया गया है कि जिस गाड़ी में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटस नहीं लगी होगी उससे प्रथम बार में 600 रुपये और दूसरी बार 800 रुपये जुर्माना लिया जाएगा।
विज्ञापन

उपमंडल झंडूता में गाड़ियों का पंजीकरण तो किया जा रहा है लेकिन हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटस अभी तक नहीं लगाई जा रही है। झंडूता में पंजीकरण करवाने के बाद जब वाहन मालिक घुमारवीं या बिलासपुर प्लेटस लगवाने के लिए जाते हैं तो वहां पर उनको मना कर दिया जाता है कि जहां पंजीकरण हुआ है वहीं प्लेटस भी लगेगी।
झंडूता में लगभग 2000 से ज्यादा वाहनों का पंजीकरण हो चुका है लेकिन अभी तक वहां पर नंबर प्लेटस नहीं लगाई जा रही है जिस कारण वाहन चालकों को बिना नंबर प्लेटस के बाहरी राज्यों में आर्थिक दंड भोगना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उपमंडलाधिकारी झंडूता नवीन शर्मा ने बताया कि इस प्रकार की समस्या का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। सरकार ने इसका जिम्मा एक कंपनी को दिया है, वह प्रदेश सरकार सहित एचआरटीसी व कंपनी को इससे अवगत करवा चुके हैं और कंपनी से झंडूता में प्लेटस लगाने के लिए पत्राचार भी किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें