फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

99 शारीरिक शिक्षकों की नियुक्तियां लटकीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं(बिलासपुर)। हमीरपुर चयन आयोग की सुस्ती के कारण प्रदेश के 99 शारीरिक शिक्षकों की नियुक्तियां लटकी हुई हैं। कोर्ट के आदेशों के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जिस कारण प्रदेश के डिप्लोमा धारक पीईटी नियुक्ति की राह निहारते हुए आयु सीमा को भी पार करते जा रहे हैं। रविंद्र कुमार, अजय कुमार, राज कुमार, विजय कुमार, नवीन कुमार सहित अन्य पीईटी डिप्लोमा धारकों ने बताया कि उन्होंने हमीरपुर चयन आयोग द्वारा ली गई 2016 की परीक्षा में अपना साक्षात्कार दिया था। लिखित परीक्षा 10 जून 2017 को दी थी। जिसका परिणाम 23 अगस्त 2017 को घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि साथ ही निर्धारित मूल्यांकन प्रक्रिया भी 27 व 28 सितंबर को पूर्ण कर ली गई थी। लेकिन अभी तक इसका अंतिम परिणाम आयोग घोषित नहीं कर पाया है। जिस कारण गत दो सालों से शारीरिक शिक्षक मानसिक रोगी बन गए हैं। उन्होंने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा लगे स्टे के हट जाने के बाद भी अभी परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है। जिस कारण प्रदेश के सैकड़ों शारीरिक शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बोर्ड अभी पिछले साक्षात्कार का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं कर पाया है और 571 पोस्ट के लिए अन्य शारीरिक शिक्षकों का साक्षात्कार ले लिया है जो उनकी समझ से परे है। उन्होंने बताया कि वह सामाजिक व मानसिक प्रताड़ना से गुजर रहे हैं। जल्दी ही गर परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया तो सभी शारीरिक शिक्षक सचिवालय के बाहर भूख हड़ताल करने से गुरेज नहीं करेंगे, जिसकी सारी जिम्मेवारी सरकार व आयोग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें