फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का कहर जारी, 28 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर में पूरी तरह से बेकाबू हो चुके डेंगू के वीरवार को 28 नए मामले सामने आए हैं। जिले में डेेंगू के अभी तक 774 मामले सामने आ चुके हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। इस समय जिला अस्पताल में 12 रोगी दाखिल हैं, जबकि 151 लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने वार्ड 2, 4, 8, 9 और 10 में जाकर 222 घरों का निरीक्षण किया। 627 घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया।
वीरवार को ड्राई-डे पर वार्ड-2 व 4 में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जल संरक्षण भंडारण टैंकों को खाली करके साफ करवाया। वीरवार को डेंगू के 28 नए मामले दर्ज किए गए। इसमें से 5 मामले बिलासपुर शहर से, 14 मामले मार्कंडेय से, एक मामला घुमारवीं से, तीन मामले झंडूता से, एक मामला जिला सोलन से और 4 मामले जिला मंडी से दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

डेंगू से पीड़ित 151 रोगियों का इलाज चल रहा है। इनमें से 12 रोगी अस्पताल में दाखिल हैं। शेष रोगियों का इलाज घरों में ही हो रहा है। डेंगू रोग की रोकथाम के लिए वार्ड-2 के 16 घरों में कीटनाशक स्प्रे किया गया।
एमओएच डॉ. परविंद्र शर्मा का कहना है कि डेंगू की रोकथाम के लिए आमजन एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। ताकि डेंगू रोग पर काबू पाया जा सके। वीरवार को ड्राई-डे पर अधिकारियों, पार्षदों, एनएसएस स्वयंसेवियों ने सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। डेंगू से बचाव के लिए घर के अंदर और आसपास पानी जमा न होने दें। किसी भी बर्तन में खुले में पानी रखें। बर्तनों को खाली कर उल्टा करके रखें। यदि किसी बर्तन, ड्रम या बाल्टी में पानी जमा रखते हैं तो उसे पूर्णतया ढककर रखें। पानी रखने से पहले बर्तन को अच्छी तरह से धो लें। कूलर में पानी जमा न होने दें और कूलर का पानी रोजाना बदलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें