फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधारोपण कर मनाया स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा ने मंगलवार को 55वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। नगर की हरिनगर कालोनी में मुख्य अतिथि जनसेवा सहायक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. ओपी सिंह लोधी ने सभी सदस्यों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संतुलित करने के लिए सभी को पौधे जरूर लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण प्रदूषण मुक्त हो। उन्होंने कहा कि पेड़- पौधों के बिना जीवन संभव नहीं है। इससे पूर्व हुई बैठक में परिषद के सक्रिय सदस्य विशाल शर्मा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी गई। बाद में सभी ने परिषद के कार्यों पर चर्चा की। इस मौके पर राजेश सैनी, सुदर्शन मदान, सुनील कुमार जैन, विनय अग्रवाल, दीपक गुप्ता, पंकज अग्रवाल, विशाल शर्मा, अतिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें