फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आवास पर आत्मदाह की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बेटी को अगवा करने के बाद मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने वालों से परेशान व पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार न करने से दु:खी एक महिला ने मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस महानिदेशक को भेजे पत्र में कहा है कि 13 जुलाई 2017 को गांव निवासी दो युवक उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर ले गए थे। जिसकी रिपोर्ट कोतवाली में लिखाई गई थी। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। महिला ने चेतावनी दी है कि पुलिस ने अगर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वह 30 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर आत्मदाह कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें