फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू के मरीजों का अांकड़ा 47 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। डियारा सेक्टर के बाद अब जिलाभर में डेंगू ने अपने पांव पसारना शुरू कर दिए हैं। रोजाना जिला अस्पताल में डेंगू के मरीज पहुंच रहे हैं। जिलाभर में डेंगू के मामलों का आंकड़ा 47 के पार पहुंच चुका है।
विज्ञापन

हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि डेंगू अभी पहली स्टेज पर है, लेकिन अगर हालत ऐसी ही रही तो दूसरे स्टेज में पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।
अकेले डियारा सेक्टर में ही डेंगू के मरीजों की संख्या 38 तक पहुंच गई है। मार्कंडेय में 6, बिलासपुर मुख्य बाजार, घुमारवीं और झंडूता में एक-एक मामला सामने आया है। जिला अस्पताल में 6 डेंगू के मरीज अपना उपचार करवा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि लोग अपने घर और आसपास सफाई रखें। साफ-सफाई से डेंगू मच्छर नहीं पनपेगा। इससे डेंगू की बीमारी से बचा जा सकता है। जिला में लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 9 टीमों का गठन किया है, जो हर रोज घर-घर जाकर लोगों को साफ-सफाई के बारे में जागरूक कर रही हैं। सबसे अधिक स्वास्थ्य विभाग की टीमें डियारा सेक्टर में तैनात हैं, जो लोगों को साफ-सफाई के बारे में जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन

एमओएच डॉ. परविंदर ने कहा कि जिलाभर में डेंगू के मरीजों की संख्या 47 तक पहुंच गई है। 38 मरीज डियारा सेक्टर के हैं। सभी मामले अभी डेंगू की पहली स्टेज के हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को घर-घर जाकर डेंगू से बचाव के उपाए बता रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें