फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी कॉलोनी में खुले में बह रहा सीवेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। निहाल सेक्टर की एचआरटीसी कॉलोनी में खुले में सीवेज बहने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब आठ महीने से सीवरेज लाइन खराब होने के कारण गंदगी सड़कों पर बह रही है। लोगों ने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। गंदगी के कारण मच्छर पनप रहे हैं। इससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। संबंधित विभाग को लोगों के स्वास्थ्य की कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन

एक तरफ पूरे शहर में डेंगू के मच्छर ने लोगों को परेशान करके रखा हुआ है। जिले में डेंगू से प्रभावित लोगों की संख्या 35 के पार पहुंच गई है। वहीं एचआरटीसी कॉलोनी में करीब आठ माह से सीवरेज लाइन बंद पड़ी है। जिस रास्ते पर सीवेज बह रही है उस रास्ते से हर दिन कॉलोनी लोग आते जाते हैं। स्कूली बच्चों का भी आना-जाना लगा रहता है। वहीं कॉलोनी में रहने वालों को भी बदबू का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों में मनोज कुमार, परवेश कुमार, विजय, मनीष कुमार, आत्मा राम, शिव कुमार, कांता देवी, ममता देवी सहित अन्य ने बताया कि समस्या आठ महीने से है। कुछ दिन पूर्व विभाग ने लाइन को दुरुस्त किया लेकिन एक महीने के बाद फिर से सीवेज खुले में बहने लगा।
एचआरटीसी बिलासपुर के आरएम पवन कुमार शर्मा ने बताया कि सीवेज व्यवस्था को ठीक करने के लिए 11.5 लाख रुपये का टेंडर हो चुका है। कहा कि जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें