फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्ख्यिं के हमले से चार घायल

विज्ञापन
bee shimla
विज्ञापन
बिलासपुर। झंडूता के बैहनजट्टा पंचायत में आने वाले गांव बरवाड़ में मधुमक्खियों के हमले में चार लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक सुमन कुमारी पत्नी राकेश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह वह और रेखा कुमारी पत्नी रमेश चंद, अनमोल पुत्र रमेश चंद और कांता शर्मा खेतों में काम करने पहुंचे थे। सुमन ने बताया कि अभी वे खेतों में बैठे ही थे कि वहां पर मधुमक्खियां एकत्रित होना शुरू हो गईं। उन्होंने बताया कि इससे पहले वे कुछ कर पाते एकाएक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बचाया। इसके बाद ग्रामीण उन्हें जिला अस्पताल उपचार के लिए ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। सभी की हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें