हिमाचल प्रदेश भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का जिला स्तरीय सम्मेलन रविवार को संपन्न हो गया। सम्मेलन का आयोजन नगर परिषद बिलासपुर में किया गया। लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत दी। सम्मेलन की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की। सम्मेलन में बिलासपुर तथा इसके आसपास से आए पेंशनरों ने भाग लिया।
सम्मेलन में श्रवण कुमार ने सांसद अनुराग ठाकुर को मांग पत्र सौंपा और कहा कि पूर्व सरकार ने पेंशनरों को अश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं दिया था। सांसद से मांग की है कि जिन पेंशनरों को अभी तक चिकित्सा बिल तथा कई महीनों की पेंशन रुकी हुई है, उनके चिकित्सा बिल और पेंशन दी जाए। विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि कर्मचारी देश की रीड़ की हड्डी होता है जो कार्यालय में काम कर के लोगों को सुविधा देता है और देश को चलाता है। सरकार इनको सेवानिवृत्त होने पर भी अच्छी सुविधा देती है और आगे भी देती रहेगी। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूर्व सरकार ने कर्मचारियों तथा पेंशनरों को कोई भी सुविधा नहीं दी जिस कारण पेंशनरों तथा कर्मचारियों ने सरकार का परिवर्तन किया और भाजपा सरकार का समर्थन किया। अगर उन्होंने भाजपा सरकार को समर्थन दिया है तो भाजपा सरकार हमेशा पेंशनरों तथा कर्मचारियों का साथ देगी। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। प्रकोष्ठ के प्रेस सचिव चमन लाल मेहता ने बताया कि इस मौके पर सदर विधायक सुभाष ठाकुर, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, तरुण राणा, प्रकोष्ठ संयोजक घनश्याम शर्मा, राकेश गौतम, कुलदीप ठाकुर, पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ राम सिंह, श्रवण कुमार ठाकुर सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने सम्मेलन में अपनी भागीदारी दी।