स्वारघाट (बिलासपुर)।
क्षेत्र के जंगलों में आग लगने से वन संपदा को लाखों को नुकसान हो रहा है। बुधवार सुबह करीब 9 बजे जंगल में आग लग गई। शाम तक जंगल में आग बढ़ गई। आग से जंगल का काफी भाग जल कर राख हो गया। मौके पर वन विभाग, फायर विभाग और क्षेत्र के लोग आग पर काबू पाने में लगे है। लेकिन आग इतनी भड़क चुकी है कि इस पर काबू करना मुश्किल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार स्वारघाट कोहला वाया फकरेड़ संपर्क सड़क के किनारे आग भड़क गई। जहां आग लगी वहां वन विभाग में कार्यरत वन रक्षक व वन खंड अधिकारी के कार्यालय और आवास आधा किमी दूरी पर स्थित है। आग देख कर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अजय ठाकुर और अक्षय ठाकुर ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। इसके अलावा समाज सेवी तिलक राज भी आग पर काबू पाने वाले सिलेंडर लेकर मौके पर पहुंचे। लेकिन खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। आग करीब पांच हेक्टेयर जंगल में फैल चुकी है।
इस बारे में बीओ बीट गलोट नंदलाल ने बताया कि अनजान व्यक्ति ने सड़क पर चलते वक्त शायद बीड़ी सिगरेट पीकर सड़क फेंक दी इसके कारण जंगल में आग लगी है। सड़क न होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच र्पाइं। इससे आग बुझाने में दिक्कत हो रही है।