जुखाला (बिलासपुर) राजकीय उच्च पाठशाला स्योहला की छात्रा रूपाक्षी शर्मा ने अपने स्कूल का नाम रोशन किया है। रूपाक्षी शर्मा ने नवंबर 2017 मे एससीआरटी सोलन की ओर से आयोजित नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलर परीक्षा पास की है।
राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली इस परीक्षा में नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग लेते हैं। परीक्षा पास करने वाले छात्रों को हर महीने 500 रुपये की छात्रवृत्ति मिलती है। स्योहला स्कूल के मुख्याध्यापक पवन सांख्यान ने बताया कि पिछले सात वर्षों से विद्यालय के बच्चे लगातार इस परीक्षा में पास हो रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अध्यापकों व अभिभावकों को बधाई दी है। एसएमसी प्रधान गोपाल ने कहा कि सात वर्षों से बच्चों ने स्कूल का नाम रोशन किया है।