बिलासपुर। विधानसभा चुनाव में जिले की तीन सीटों पर कमल खिला है, जबकि एक सीट पर कांग्रेस काबिज हुई है। भाजपा को सदर, घुमारवीं और झंडूता सीट से जीत मिली है। जबकि भाजपा अपनी श्रीनयनादेवी की सीट को नहीं बचा पाई। यहां भाजपा के कद्दावर नेता रणधीर शर्मा को हार का सामना करना पड़ा। जिले में कांग्रेस के राजेश धर्माणी और भाजपा के रणधीर शर्मा हैट्रिक लगाने से चूक गए।
घुमारवीं विस क्षेत्र में भाजपा के राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस प्रत्याशी राजेश धर्माणी को हार का स्वाद चखाया। गर्ग ने सीपीएस राजेश धर्माणी को भारी अंतर से हराकर करारी मात दी है। वहीं झंडूता में पूर्व आईएएस अधिकारी जेरआर कटवाल और कांग्रेस के बीरू राम किशोर में सीधी टक्कर थी। वहां जेआर कटवाल ने बाजी मारी। श्रीनयनादेवी विस क्षेत्र में कांग्रेस के रामलाल ठाकुर ने भाजपा उम्मीदवार रणधीर शर्मा को हराया।
रामलाल ठाकुर को 28119 वोट मिले। जबकि भाजपा के रणधीर शर्मा को 27077 वोट मिले। जबकि अन्य उम्मीदवारों बालक राम 357, रमेश कुमार 380 और सुखराम 314 वोट प्राप्त कर पाए। जबकि 477 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया।
वहीं, सदर विस क्षेत्र में भाजपा के सुभाष ठाकुर ने कांग्रेस के प्रत्याशी बंबर ठाकुर को हराया। बंबर ठाकुर को 24685, सुभाष ठाकुर को 31547, अमर सिंह को 292, बंसत राम संधू को 1300 मत मिले। जबकि 322 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।
उधर, घुमारवीं में भाजपा के राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस प्रत्याशी राजेश धर्माणी को 10435 वोटों के बड़े अंतर से हराया। राजेंद्र गर्ग को 34846, राजेश धर्माणी को 24411, आजाद उम्मीदवार सुरेश कुमार को 475 वोट पड़े।
वहीं, झंडूता से जेआर कटवाल ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 29030 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के डॉ. बीरू राम किशोर को 24068 वोट मिले। जेआर कटवाल ने 4962 मतों से जीत दर्ज की।
किसकों कितने वोट मिल
सदर विस क्षेत्र
सुभाष ठाकुर भाजपा 31547
बंबर ठाकुर कांग्रेस 24685
बंसत राम संधू आजाद 1300
अमर सिंह लोक हित गठबंधन 292
श्रीनयना देवी विस क्षेत्र
रामलाल ठाकुर कांग्रेस 28119
रणधीर शर्मा भाजपा 27077
रमेश कुमार आजाद 382
बालक राम फॉरवर्ड ब्लॉक 357
सुखराम आजाद 314
घुमारवीं विस क्षेत्र
राजेंद्र गर्ग भाजपा 34846
राजेश धर्माणी कांग्रेस 24411
सुरेश कुमार आजाद 475
झंडूता विस क्षेत्र
जेआर कटवाल भाजपा 29030
डॉ.बीरू राम किशोर कांग्रेस 24068