बिलासपुर। उपमंडलाधिकारी सदर डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग डिविजन-एक के आग्रह पर कंदरौर से वाया सलणु, बरमाणा संपर्क सड़क पर मरम्मत का कार्य जारी है। जिस कारण एक से 15 दिसंबर तक कंदरौर से वाया सलणू-बरमाणा संपर्क सड़क पर वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। क्षेत्र के लोगों व वाहन चालकों से आह्वान किया है कि वे बरमाणा की तरफ जाने या आने के लिए कंदरौर चौक से वाया घाघस या घुमाणी चौक से वाया पनोह-डैहर-बरमाण संपर्क सड़क का इस्तेमाल करें, ताकि सड़क के मरम्मत कार्य में बाधा उत्पन्न न हो।