फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में सात पोलिंग स्टेशनों में आई दिक्कत

विज्ञापन
EVM Shimla
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
जिला में विधानसभा चुनावों में मतदान के दौरान वीरवार को करीब सात पोलिंग बूथों में मशीनों ने काम करना बंद कर दिया। इसके बाद कहीं मतदान देरी से शुरू हुआ तो कहीं मतदान को रोकना पड़ा। हालांकि कुछ ही देरी में मशीनों को सुचारू रूप से ठीक कर मतदान शुरू करवा दिया गया। जिला चुनाव अधिकारी एवं उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर का कहना है कि कुछ परेशानी आई थी। लेकिन उसे दूर कर मतदान शुरू करवा दिया गया।

जानकारी के अनुसार सुबह सदर क्षेत्र के तीन पोलिंग बूथों के अलावा श्री नयना देवी के एक और झंडूता के तीन पोलिंग बूथों में मतदान में दिक्कत पेश आई। इस कारण कहीं मतदान देरी से शुरू हुआ। जबकि कुछ में मतदान रोकना पड़ा। इसके बाद तकनीकी समस्या को दूर किया गया। इसके मतदान सुचारू रूप से शुरू हो गया था। आधा घंटे देरी से शुरू हुई वोटिंग प्रक्रिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कोटलु ब्राहमणा के कल्लर स्कूल के डून पोलिंग बूथ पर आधा घंटे देरी से शुरू होने की वजह से इस पोलिंग बूथ में काफी लंबी लाइन देखने को मिली।
विज्ञापन


इधर, इस संबंध में जिला चुनाव अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि उक्त पोलिंग स्टेशन में कुछ परेशानी आई थी। लेकिन समस्या को दूर कर मतदान सुचारू रूप से संपन्न किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें