फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 100 महिलाओं ने साइकिल रैली से दिया फिटनेस का संदेश

विज्ञापन
साई बिलासपुर में  संडे ऑन साइकिल रैली में ​खिलाड़ियों को  हरी झंडी दिखाकर रवाना करती डा. सोनिका
विज्ञापन
महिला दिवस पर साई प्रशिक्षण केंद्र में तीन दिवसीय कार्यक्रम
विज्ञापन

साई बिलासपुर में जुंबा, योग, सेल्फ डिफेंस और संडे ऑन साइकिल रैली का आयोजन
डॉ. सोनिका शर्मा ने रैली को दिखाई हरी झंडी, खिलाड़ियों को किया प्रेरित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। साई प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 6 से 8 मार्च तक तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 100 महिला खिलाड़ियों ने खेल और फिटनेस गतिविधियों में भाग लिया।
साई प्रभारी विजय नेगी ने बताया कि कार्यक्रम के अंतिम दिन संडे ऑन साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसे मुख्य अतिथि डॉ. सोनिका शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं तो देश भी प्रगति करता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में निरंतर मेहनत करने और फिटनेस को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को फिटनेस और समानता की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन खिलाड़ियों के लिए सनराइज योगा और मास फिटनेस सत्र आयोजित किए गए। इसमें खिलाड़ियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। इसके बाद जुंबा और डांस फिटनेस जैसी गतिविधियों से खिलाड़ियों को फिट रहने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं मोबिलिटी एक्सरसाइज के जरिए खिलाड़ियों को शरीर को लचीला और सक्रिय बनाए रखने के तरीके बताए गए।
दूसरे दिन आयोजित सत्र में महिला खिलाड़ियों को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी और विपरीत परिस्थितियों में स्वयं को सुरक्षित रखने के गुर सिखाए। इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन पर विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों को मानसिक रूप से मजबूत रहने और खेल के दबाव को सकारात्मक तरीके से संभालने के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवा महिला खिलाड़ियों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना, खेलों में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना और समाज में महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें