फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पहुंचे 100 हाई फ्लो टाइप डी ऑक्सीजन सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। उपायुक्त रोहित जम्वाल ने बताया कि जिले में कोरोना रोगियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इसके चलते ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ रही है। बुधवार रात्रि जिले में 100 हाई फ्लो डी टाइप ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंच गए हैं, ताकि बहुमूल्य मानव जीवन को बचाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पॉजिटिव रोगियों में संक्रमण का स्तर अधिक बढ़ जाने पर ऑक्सीजन अहम भूमिका निभाती है। जिले में ऑक्सीजन की कमी न हो और आवश्यकता पड़ने पर रोगियों को ऑक्सीजन प्रदान की जा सके, इसके लिए 100 हाई फ्लो ऑक्सीजन सिलिंडर का प्रावधान किया गया है। वीरवार को 30 डी टाइप सिलिंडर जिले के बाहर के उद्योगों से लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि डेडिकेटिड कोविड हेल्थ सेंटर में कुल 167 टाइप डी ऑक्सीजन सिलिंडर हैं। 125 बिस्तर हाई फ्लो ऑक्सीजन सिलिंडर उक्त हैं। उन्होंने बताया कि खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग ने जिले के अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड और एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था के आदेश दिए हैं, ताकि बढ़ते कोरोना संक्रमण से निपटा जा सके।
उन्होंने बताया कि जिले में पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं। हाई फ्लो डी टाइप सिलिंडर डेडिकेटिड कोविड हेल्थ सेंटर घुमारवीं और डेडिकेटिड कोविड हेल्थ सेंटर बिलासपुर में प्रयोग में लाए जाएंगे। जिले में पर्याप्त मात्रा में बिस्तरों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिले में सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि कोरोना से बचाव के लिए दिशा-निर्देशों की अनुपालना करें। सही ढंग से मास्क पहने। बार-बार अपने हाथों को साबुन से धोएं। उचित सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें