फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डीएवी स्कूल में 10 दिवसीय एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू

विज्ञापन
डीएवी बिलासपुर में एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को संबोधित करते कमांडर सज्जन कुमार। स्रोत
विज्ञापन
प्रदेश के 250 कैडेट ले रहे हिस्सा, ड्रिल, फायरिंग, आपदा प्रबंधन और नेतृत्व विकास का मिलेगा प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। 1 एचपी नेवल यूनिट एनसीसी बिलासपुर की ओर से डीएवी पब्लिक स्कूल में 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। 15 से 24 जुलाई तक चलने वाले इस शिविर में प्रदेश के विभिन्न स्कूलों और महाविद्यालयों के करीब 250 एनसीसी कैडेट भाग ले रहे हैं। शिविर का संचालन यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार के नेतृत्व में किया जा रहा है। उद्घाटन अवसर पर कमांडर सज्जन कुमार ने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य केवल सैन्य प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने कैडेटों से पूरे समर्पण और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण लेने का आह्वान किया। शिविर के दौरान कैडेटों को ड्रिल परेड, हथियार संचालन एवं फायरिंग, नेवल ओरिएंटेशन, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, आपदा प्रबंधन, नेतृत्व विकास और व्यक्तित्व निर्माण से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताएं, समूह गतिविधियां और व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। पहले दिन सभी कैडेटों का बायोमेट्रिक पंजीकरण, स्वास्थ्य परीक्षण और प्रशासनिक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। प्रशिक्षण के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार ऐसे शिविर युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें