फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चलैहली में रंगड़ों के काटने से महिला की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

Tue, 26 Aug 2025 04:53 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

जिला बिलासपुर के चलैहली गांव में रंगड़ों के काटने से महिला की मौत हो गई। मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंची और पति के बयान दर्ज किए गए। वहीं महिला के मायका पक्ष के भी बयान दर्ज किए गए, जिन्होंने ससुराल पक्ष पर कोई शक नहीं जताया।
विज्ञापन
रंगड़। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमंडल घुमारवीं के तहत चलैहली गांव में रंगड़ों के काटने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर  शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार 21 अगस्त को मनी देवी (33) पत्नी देवराज निवासी चलैहली हरलोग को रंगड़ों ने काट लिया। परिजन शीघ्र उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरलोग ले गए जहां उसे दाखिल कर इलाज किया गया। उसी दिन महिला को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी। तीन दिन बाद 24 अगस्त को फिर से अचानक महिला की तबीयत खराब हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन शीघ्र उसे क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले गए। अस्पताल में जब महिला पहुंची तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंची और पति के बयान दर्ज किए गए। वहीं महिला के मायका पक्ष के भी बयान दर्ज किए गए, जिन्होंने ससुराल पक्ष पर कोई शक नहीं जताया। पुलिस ने एम्स बिलासपुर में शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें