पुलिस थाना सदर की टीम ने नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को 3.3 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने फोरलेन पर मंडी भराड़ी के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान एक कार को जांच के लिए रोका गया, जिसमें दो युवक सवार थे। तलाशी के दौरान कार से 3.3 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों की पहचान रिजुल वर्मा निवासी गांव कीपड़ डाकघर मझबाड़ तहसील सदर और रोहित निवासी गांव व डाकघर सरध्वार तहसील सदर (नई बल्ह) के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।