फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: गोबिंद सागर की लहरों पर नौकाओं से रोमांचक यात्रा पर निकले 70 एनसीसी कैडेट

Wed, 09 Sep 2026 08:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

चार राज्यों के 70 एनसीसी कैडेट गोबिंद सागर झील की लहरों पर नौकाओं से रोमांचक यात्रा पर निकले हैं। पहले दिन कैडेट 32 किलोमीटर सेलिंग कर सलनू पहुंचे।  
विज्ञापन
70 एनसीसी कैडेट गोबिंद सागर झील की लहरों पर नौकाओं से रोमांचक यात्रा पर निकले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोबिंद सागर झील में आयोजित किए जा रहे संकल्प एक्सपीडिशन-2026 का बुधवार को बिलासपुर के लुहणू मैदान से शुभारंभ हुआ। चार राज्यों के 70 एनसीसी कैडेट गोबिंद सागर झील की लहरों पर नौकाओं से रोमांचक यात्रा पर निकले हैं। पहले दिन कैडेट 32 किलोमीटर सेलिंग कर सलनू पहुंचे। एम्स बिलासपुर के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. दलजीत सिंह, वीएसएम, एवीएसएम (सेवानिवृत्त) ने नौकाओं को हरी झंडी दिखाकर करीब 330 किलोमीटर लंबे सेलिंग अभियान को रवाना किया। इससे पहले एनसीसी कैडेट्स ने मुख्यातिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। फ्लैग-ऑफ के बाद बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन परिसर में नशा मुक्ति, ड्रग्स के दुरुपयोग की रोकथाम और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैडेट्स ने नुक्कड़ नाटक से नशे के दुष्प्रभावों और इससे बचाव का संदेश दिया। इसके बाद विशेषज्ञों ने कैडेट्स से संवाद किया और प्रस्तुति से संबंधित सवाल पूछे।

विज्ञापन

लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. भूपेंद्र यादव (सेवानिवृत्त), असिस्टेंट प्रोफेसर एम्स बिलासपुर और चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट शिवरंजनी सिंह ने कैडेट्स को मानसिक स्वास्थ्य मजबूत रखने, तनाव और मानसिक दबाव से निपटने, आत्महत्या की रोकथाम और नशे और ड्रग्स से दूर रहने के उपाय बताए। कैडेट्स ने भी विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछकर कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। नशामुक्ति एवं ड्रग एब्यूज प्रिवेंशन विषय पर क्विज प्रतियोगिता भी करवाई गई। प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल बरमाणा के प्रतिभागियों ने पहला स्थान हासिल किया।

अभियान के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार ने बताया कि पहले दिन कैडेट्स ने 32 किलोमीटर की सेलिंग पूरी की। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों से कैडेट्स में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, धैर्य, निर्णय लेने की क्षमता और आत्मनिर्भरता विकसित होती है। जल अभियान युवाओं को प्रकृति के करीब लाने के साथ उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मोनिका वात्स्यायन, डीएसपी मदन लाल, बिलासपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल, प्रभारी अधिकारी कर्नल रूपेश चंदेल, होमगार्ड कमांडेंट मेजर कौंडल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एक नौका का संचालन कर रहीं महिला कैडेट
इस अभियान की खास उपलब्धि यह भी है कि एक नौका का संचालन पूरी तरह महिला कैडेट्स कर रही हैं। महिला कैडेट्स का सफल नेतृत्व महिला सशक्तीकरण, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का उदाहरण बना। एनसीसी की इस पहल ने नारी शक्ति को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। अभियान के शुभारंभ अवसर पर बिलासपुर के विभिन्न विद्यालयों के करीब 200 एनसीसी कैडेट्स भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें