फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में आज फिर शराब ठेकों की नीलामी, इतने बजे होगी शुरू; जानें

Wed, 02 Apr 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में बुधवार को फिर शराब ठेकों की नीलामी होगी। बता दें कि शराब ठेकों का अधिक बेस प्राइज होने से कर एवं आबकारी विभाग के अफसरों की परेशानियां बढ़ गई हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
शराब की दुकान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के छह जिलों शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर और ऊना में बुधवार को फिर शराब ठेकों की नीलामी होगी। बुधवार को भी यह ठेके नहीं बिके तो पुराने संचालकों को ही दस अप्रैल तक कारोबार करने का समय दिया जाएगा। नीलामी नहीं होने के चलते मंगलवार को प्रदेश के कुछ जिलों में पहली अप्रैल को कई ठेके बंद रहे। शराब ठेकों का अधिक बेस प्राइज होने से कर एवं आबकारी विभाग के अफसरों की परेशानियां बढ़ गई हैं। नीलामी प्रक्रिया अधर में लटकने के चलते जिन कारोबारियों को ठेकों का आवंटन हो भी चुका है, उनके लिए मंगलवार शाम तक रेट लिस्ट जारी नहीं हुई। जो ठेके मंगलवार को खुले भी रहे, वहां भी पुरानी दरों से ही शराब बिकी।

विज्ञापन


शिमला जिला की नीलामी बचत भवन, कांगड़ा की लॉयन क्लब श्यामनगर, कुल्लू-लाहौल-पांगी की ढालपुर कुल्लू के सभागार, मंडी की जिला परिषद हाॅल, बिलासपुर की विभागीय कार्यालय और ऊना की नीलामी भी विभागीय कार्यालय में होगी। नीलामी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बुधवार सुबह नौ बजे से साढ़े दस बजे टेंडर फार्म जमा होंगे। 11 बजे से नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने बेस प्राइज को कम नहीं करने का फैसला लिया है। अगर किसी जिला में बेस प्राइज से कम पर शराब ठेके नीलाम हुए हैं तो उन्हें दोबारा से नीलाम किया जाएगा। इस प्रक्रिया के पूरे होने तक जिन कारोबारियों के पास 31 मार्च तक ठेके थे, उन्हें ही आगामी दस अप्रैल तक काम करने को कहा जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

2,800 करोड़ का राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य
प्रदेश में शराब ठेकों की नीलामी से वित्त वर्ष 2025-26 में सरकार ने करीब 2800 करोड़ का राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है। बेस प्राइज बहुत अधिक होने के चलते कई जिलों में कारोबारी नीलामी प्रक्रिया में भाग नहीं ले रहे हैं। इस कारण प्रक्रिया अधर में लटक गई है। मंगलवार को दिन भर कर एवं आबकारी विभाग के अधिकारी आगामी रणनीति बनाने के लिए मंथन करने में जुटे रहे। इसके बाद छह जिलों में बुधवार को फिर नीलामी करने का फैसला लिया गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें