फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे आर्यन ठाकुर, जापान में होगी सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता

Fri, 04 Sep 2026 09:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)।

सार

हिमाचल प्रदेश से इस प्रतियोगिता के लिए चयनित होने वाले आर्यन एकमात्र खिलाड़ी हैं। आर्यन ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर पर सॉफ्ट टेनिस में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एकल वर्ग में रजत पदक जीता है। राष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है।
विज्ञापन
आर्यन ठाकुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरोटीवाला के पलांखवाला गांव के युवा सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी आर्यन ठाकुर एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। जापान में 18 से 23 सितंबर तक होने वाली प्रतियोगिता की सॉफ्ट टेनिस एकल स्पर्धा के लिए उनका चयन भारतीय टीम में हुआ है। हिमाचल प्रदेश से इस प्रतियोगिता के लिए चयनित होने वाले आर्यन एकमात्र खिलाड़ी हैं। आर्यन ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर पर सॉफ्ट टेनिस में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एकल वर्ग में रजत पदक जीता है। राष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने से उनके परिवार, गांव और पूरे बीबीएन क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आर्यन वर्तमान में चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वह नियमित रूप से सॉफ्ट टेनिस का अभ्यास करते हैं। मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई और अब उन्हें देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। आर्यन के पिता धर्मपाल ठाकुर चंडीगढ़ पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। बेटे के एशियन गेम्स के लिए चयन पर परिवार में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने आर्यन को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें