फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP: मिलिट्री स्कूल चायल पहुंचे सेना प्रमुख, बोले- ऑपरेशन सिंदूर में धर्मयुद्ध का पालन, आतंकी ही रहे निशाने पर

Sun, 12 Oct 2025 10:51 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/शिमला।

सार

Military School Chail: शनिवार को राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चायल की 100वीं वर्षगांठ पर सेंटेनरी समारोह में भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारी सेनाओं ने धर्मयुद्ध के सिद्धांतों का पालन करते हुए सिर्फ आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
चायल स्कूल में संबोधित करते सेना प्रमुख द्विवेदी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारी सेनाओं ने धर्मयुद्ध के सिद्धांतों का पालन करते हुए सिर्फ आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया है। किसी भी नागरिक और सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई नहीं की गई। थल सेना प्रमुख ने शनिवार को राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चायल की 100वीं वर्षगांठ पर सेंटेनरी समारोह में यह बात कही। 

विज्ञापन




उन्होंने रक्षा मंत्रालय के प्रत्यक्ष नियंत्रण में आने वाले पांच राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में से सबसे पुराने विद्यालय चायल की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि इस स्कूल ने अनेक उत्कृष्ट सैन्य अधिकारी तैयार किए हैं। यहां से पढ़े छात्र विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय पहचान बना चुके हैं। आगामी वर्षों में भी स्कूल से निकलने वाले कैडेट ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। साथ ही कहा कि विद्यालय की परंपराओं और मूल्यों को कायम रखते हुए उसकी गौरवशाली विरासत को नए जोश और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम की शुरुआत चायल के ऐतिहासिक क्रिकेट स्टेडियम में सेंटेनरी गेट के उद्घाटन से की गई। गेट विद्यालय की गौरवशाली परंपरा, और राष्ट्र सेवा के शताब्दी प्रतीक के रूप में समर्पित किया गया। प्रिंसिपल विमल कुमार गंगवाल जैन ने उपलब्धियां गिनवाईं।

विज्ञापन

निखिल प्रताप सिंह को सर्वश्रेष्ठ सीनियर कैडेट का खिताब मिला
थल सेना प्रमुख ने चायल की 100वीं वर्षगांठ पर एक विशेष डाक कवर भी जारी किया। साथ ही द सेंटेनियल क्रॉनिकल के प्रथम संस्करण का अनावरण भी किया। समारोह में पुरस्कार वितरण भी किया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया गया। निखिल प्रताप सिंह को सर्वश्रेष्ठ सीनियर कैडेट घोषित किया, जबकि कक्षा नौवीं के आर्यन सिंह को सर्वश्रेष्ठ जूनियर कैडेट का खिताब मिला। आठवीं में आराध्या को सर्वश्रेष्ठ गर्ल कैडेट के सम्मान से नवाजा गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें