अमर उजाला यंग अचीवर अवॉर्ड्स कार्यक्रम में राज्यपाल सम्मानित करते हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमर उजाला यंग अचीवर अवॉर्ड्स का आयोजन गुरुवार को शिमला हुआ। खलीनी स्थित होटल ईस्टबोर्न में होने वाले समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए हिमाचल के 41 युवाओं को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल हैं। कार्यक्रम की शुरुआत अपराह्न तीन बजे हुई। यंग अचीवर अवॉर्ड के लिए ऐसे युवा चयनित किए गए हैं, जिन्होंने अपने काम से समाज में मिसाल पेश की है और जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में राज्य की उन्नति में योगदान दिया है। ऐसे युवाओं ने हिमाचल प्रदेश का मान बढ़ाया है।
अमर उजाला यंग अचीवर अवार्ड्स में उन हस्तियों को नवाजा जा रहा है, जिन्होंने समाज के लिए कुछ विशेष करने का जज्बा दिखाया है। इनमें से कई युवाओं ने न केवल खुद स्वरोजगार की दिशा में नवोन्मेष किए, बल्कि बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी सृजित किए हैं। समारोह में राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा समेत कई गण्यमान्य व्यक्ति भी उपस्थित हैं। अमर उजाला सामाजिक सरोकारों से जुड़े इस तरह के समारोहों का निरंतर आयोजन करता रहा है। कार्यक्रम में गोयल मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड मुख्य सहयोगी व अरनी यूनिवर्सिटी सह सहयोगी की भूमिका में हैं। इस दौरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि अमर उजाला ने विभिन्न क्षेत्रों से अग्रणी युवाओं को चुनकर सम्मानित करने का जो काम किया है वह काफी सराहनीय है। पहला अवार्ड एक लड़की को मिला है।