फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: बेटियां वर्दी में भी सुरक्षित नहीं! यहां महिला पुलिसकर्मी से अश्लील हरकत, कांस्टेबल पर केस दर्ज

Tue, 05 Nov 2024 03:15 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक महिला पुलिसकर्मी ने अपने साथ छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकतें करने के आरोप पुरुष कांस्टेबल पर लगाए हैं। आरोप है कि अपनी पहुंच और अधिकारियों से करीबी होने का हवाला देकर महिला कर्मियों को शुभम रौब दिखाकर उन्हें अकर छूने का प्रयास करता रहता है। 
विज्ञापन
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊना जिले की एक पुलिस कैंटीन में कार्यरत महिला पुलिसकर्मी ने अपने साथ छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकतें करने के आरोप पुरुष कांस्टेबल पर लगाए हैं। इस संबंध में महिला पुलिसकर्मी ने मैहतपुर पुलिस थाना में शिकायत दी है। महिला मुख्य आरक्षी पद पर तैनात है। इसकी शिकायत के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस कैंटीन में तैनात हैं पीड़ित मुख्य आरक्षी
महिला मुख्य आरक्षी ने पुलिस थाना में दी शिकायत में बताया कि इन दिनों उसकी ड्यूटी पुलिस कैंटीन में है। यहां पर पुलिसकर्मी चायपान के लिए पहुंचते हैं। इन सभी के बीच यहां तैनात कांस्टेबल शुभम भी आता जाता है। आरोप है कि अपनी पहुंच और अधिकारियों से करीबी होने का हवाला देकर महिला कर्मियों को शुभम रौब दिखाकर उन्हें अकर छूने का प्रयास करता रहता है। उसकी पहुंच से घबराकर कई जूनियर कर्मी उसके आगे बोलने से डर जाते हैं। कांस्टेबल शुभम अश्लील हरकतें और अभद्र शब्दाबली का भी इस्तेमाल करता है। यही सब इसने कैंटीन में तैनात शिकायतकर्ता पुलिस महिला मुख्य आरक्षी संग भी किया। इसी के मद्देनजर पुलिस को शिकायत सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि महिला मुख्य आरक्षी ने शिकायत दी है। कांस्टेबल शुभम के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें