फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: पहलगाम हमले के बाद ट्रेवल एजेंट रद्द करने लगे जम्मू-कश्मीर के टूर, अब मनाली और शिमला की बुकिंग

Wed, 23 Apr 2025 06:05 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)।

सार

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद अब ट्रेवल एजेंट शिमला और मनाली की बुकिंग कर रहे हैं।  ट्रेवल एजेंट मनाली में बुकिंग कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में सैर सपाटे के लिए आना सुरक्षित है। सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद ट्रेवल एजेंटों ने वहां के टूर रद्द कर दिए हैं। अब यह मनाली और शिमला की बुकिंग कर रहे हैं। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि एक ही दिन में मनाली में ऑनलाइन बुकिंग में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि आतंकी हमला दुखद घटना है। इसकी जम्मू-कश्मीर के पर्यटन कारोबार पर मार पड़ेगी। अब तक बुकिंग में लगभग 15 से 20 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। होटल संचालक गौतम ठाकुर, होम स्टे संचालक राकेश ने बताया कि ट्रेवल एजेंटों ने जम्मू-कश्मीर के टूर रद्द कर दिए है। वे अब मनाली का टूर बना रहे है। उनकी ऐसे ट्रेवल एजेंटों से बात हुई है। ट्रेवल एजेंट मनाली में बुकिंग कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में सैर सपाटे के लिए आना सुरक्षित है। सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध हैं। मनाली में सीजन के दौरान 200 से अधिक अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए जाते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें