फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Kumbh: हिमाचल प्रदेश की एक महिला की प्रयागराज महाकुंभ में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत

Fri, 31 Jan 2025 08:43 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, संगड़ाह (सिरमौर)।

सार

यूपी के प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ में तबीयत बिगड़ने के बाद जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह की एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक हेमलता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ में तबीयत बिगड़ने के बाद उपमंडल संगड़ाह की एक महिला के मौत होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संगड़ाह के रजाना निवासी हेमलता (38) आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत थी। 

विज्ञापन


हेमलता कुछ दिन पहले अपने पति बबलू एवं अन्य लोगों के साथ ददाहू से यात्रा करवाने निकली बस में धार्मिक नगरी प्रयागराज कुंभ स्नान करने गई थी। इस दौरान वहां पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके उपरांत उसके साथी हेमलता को अस्पताल लेकर गए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हेमलता अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई है। उधर महिला की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों से मिली जानकारी में हेमलता का प्रयागराज में पोस्टमार्टम करवा दिया गया है तथा वहीं पर ही उसका आज ही दाह-संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


अचानक हुई इस घटना के उपरांत ब्राह्मण सभा रेणुका जी द्वारा सरकार एवं प्रशासन से मृतक के परिजनों को सहायता प्रदान करने की मांग की है ताकि हेमलता के बच्चों को इस दुखद घड़ी में सहायता मिल सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें