फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में पहला महिला बैंक शुरू

Wed, 19 Mar 2014 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में पहला महिला बैंक शुरू हो गया है। शिमला में तिब्बती मार्केट के साथ ही भारतीय महिला बैंक की शाखा खुल गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को बैंक की चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ऊषा अनंत सुब्रह्मण्यम ने इसका उद्घाटन किया।

खास यह है कि बैंक से महिलाएं केयर सेंटर, साइबर कैफे, कैटरिंग बिजनेस, पार्लर और किचन अपग्रेड करने के लिए सस्ती दरों पर लोन ले सकती हैं

होम लोन, कार लोन एवं एजूकेशन लोन में भी विशेष छूट मिलेगी। एजूकेशन लोन पर ब्याज दर में एक फीसदी छूट रहेगी।

बैंक में केवल महिलाओं के ही खाते नहीं खुलेंगे, बल्कि पुरुषों को भी यहां बैंकिंग सुविधा प्राप्त होगी। भारतीय महिला बैंक की देश में यह 17 वीं शाखा है। बैंक में अधिकतर स्टाफ महिलाएं हैं।

उपभोक्ता जीरो बैलेंस से खाता खोल सकते हैं। बैंक में एक लाख की जमा राशि पर 4.5 फीसदी एवं इससे ज्यादा पर 5 फीसदी ब्याज मिलेगा।

बैंक के एटीएम कार्ड से दूसरे बैंकों के एटीएम से 10 ट्रांजेक्शन प्रति माह मुफ्त करने की सुविधा है। शाखा के बाहर बैंक का एटीएम भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें