पंचायती उन्नयन सूचकांक में प्रदेश की पंचायतों की विकास दर और उनमें किए जा रहे कार्यों के आकलन को लेकर विश्लेषण रिपोर्ट तैयार की गई है। नौ थीम के आधार पर विश्लेषण किया गया है। इसमें गरीबी मुक्त आजीविका सुधार में 3,328 में से 2,015 पंचायतें बी श्रेणी में है, जो इस दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। स्वस्थ पंचायत की श्रेणी में 2,574 पंचायतें ए श्रेणी में है, इन पंचायतों में स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता, और प्राथमिक स्वास्थ्य में स्थिति ग्राम स्तर पर मजबूत है।