फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: चैथला में दो दिनों में 1200 सेब के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, 38 सौ पेड़ काटे जाएंगे

Sun, 13 Jul 2025 07:03 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहड़ू)

सार

अब तक दो दिनों में लगभग 1200 सेब के पेड़ वन भूमि से हटाए जा चुके हैं। इस दौरान 15 खसरे नंबर पूरी तरह खाली करवाए गए हैं। जबकि 175 खसरे नंबर अभी भी खाली करवाना बाकी हैं।
विज्ञापन
सेब के पेड़ काटे गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैथला गांव में वन विभाग की ओर से अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। कोर्ट के आदेशों के बाद प्रशासन, वन विभाग व पुलिस की तीन टुकड़ियों की मौजूदगी में यह अभियान शांतिपूर्वक तरीके से चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब तक दो दिनों में लगभग 1200 सेब के पेड़ वन भूमि से हटाए जा चुके हैं। इस दौरान 15 खसरे नंबर पूरी तरह खाली करवाए गए हैं। जबकि 175 खसरे नंबर अभी भी खाली करवाना बाकी हैं। चौथला में कुल 190 खसरे नंबरों पर अवैध कब्जा ग्रामीण द्वारा किया गया था। सबसे उल्लेखनीय बात यह रही कि स्थानीय ग्रामवासियों ने इस कार्रवाई में शांति और सहयोग का परिचय दिया। जिससे बिना किसी विवाद के कार्य को आगे बढ़ाया जा सका।

विज्ञापन

रविवार सुबह 9:00 बजे प्रशासन, वन विभाग व पुलिस की तीन टुकड़ियां मोके पर पहुंची। वन भूमि को खाली करवाने का कार्य दोपहर बाद तक चलता रहा। इसके बाद बारिश होने के कारण इस प्रक्रिया में थोड़ी बहुत रुकावटें आईं। बारिश रुकने के बाद फिर से कार्रवाई शुरू की गई। यह कार्रवाई कुछ दिनों तक इसी तरह से चलती रहेगी, जब तक पौने तीन सौ बीघा से सेब के 3800 पेड़ काटे नहीं जाते। वहीं एसडीएम कोटखाई मोहन शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेशों का पालन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें