हरियाणा के तिहाड़ गांव के बाहर जंगल में संदिग्ध हालात में एक युवक और युवती का शव एक ही फंदे पर लटका हुआ मिला है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। युवक-युवती के परिजनों ने इस मामले में चुप्पी साध ली है।
डीएसपी बलबीर सिंह ने मौके का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव का एक व्यक्ति जंगल की तरफ गया था कि इस दौरान उसे एक पेड़ पर दोनों के शव एक ही रस्सी से फंदे पर झूलते दिखाई दिए।
उसने गांव आकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मौके पर एकत्रित होकर शवों की शिनाख्त गांव तिहाड़ मलिक निवासी दीपक (21) और उसकी पड़ोसन प्रीति (18) के रूप में की।
परिजनों से पूछताछ
डीएसपी बलबीर सिंह के मुताबिक पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा है। प्रीति ने अभी 12वीं कक्षा पास की थी और दीपक किसी वाहन पर चालक था। पुलिस दोनों के परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर भी जांच कर रही है। अभी तक मामले में ग्रामीणों व परिजनों ने कोई जानकारी नहीं दी है।