फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: वो तीन गाड़ियों में बैठी, हर जगह हुआ गैंगरेप

Fri, 28 Jun 2013 02:10 AM IST
जींद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जींद के नरवाना में एक महिला से पांच युवकों ने अलग-अलग गाड़ियों में सामूहिक दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता का सामान्य अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवाया, जिसमें दुराचार की पुष्टि होने के बाद पीड़िता की शिकायत पर पांच लोगों को नामजद कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

फतेहाबाद के गांव की एक महिला बुधवार को घरौंडा में अपने सुसराल जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में उकलाना बस अड्डे पर गांव के ही एक युवक ने उसे नरवाना तक लिफ्ट देने की बात कहकर कार में बैठा लिया।
विज्ञापन


गाड़ी के कुछ दूर चलते ही युवक ने अपने एक और साथी को भी कार में बैठा लिया। इसी दौरान दोनों युवकों ने महिला से कार में दुराचार किया और नरवाना के निकट गांव सच्चाखेड़ा में अपने दोस्त के पास उसे छोड़कर फरार हो गए।

यहां भी दो युवकों ने कार से उसे घरौंडा छोड़ने की बात कही और उससे चलती कार में दुराचार किया। बाद में दोनों युवक महिला को नरवाना बस अड्डे पर छोड़कर फरार हो गए।

बस अड्डे पर खड़ी महिला रो रही थी कि बस स्टैंड पर टाटा वैन चालक की नजर उस पर पड़ी और कैथल छोड़ने के बहाने वह उसे गाड़ी में बैठा लिया। उसने भी अपने साथी के साथ मिल कर महिला से दुराचार किया और उसे छोड़ कर भाग गए।

घटना की सूचना पाकर महिला के ससुराल पक्ष के लोग नरवाना पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित महिला का सामान्य अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवाया।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ सामूहिक दुराचार का मामला दर्ज कर तीनों वाहनों को जब्त कर लिया है जबकि आरोपी घटना के बाद से फरार हैं।

पुलिस उप अधीक्षक रामेश्वर लांबा ने बताया कि पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई तीनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें घटित कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें