हांसी-हिसार रोड पर पावर ग्रिड के पास शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे कार-ट्रक की टक्कर में युवक शशि की मौत हो गई। कार सवार दूसरा युवक घायल हो गया, जिसे हिसार रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे मिलगेट निवासी शशि (35) पुत्र सीताराम अपने दोस्त के साथ कार से हिसार की तरफ जा रहा था। पावर ग्रिड के पास एक ट्रक से उनकी कार की टक्कर हो गई। शशि की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका दोस्त घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।