फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 15 दिन बाद युवती ने लगाई आग

Wed, 18 Dec 2013 10:04 PM IST
जींद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला जींद के गांव करसोला में नवविवाहिता पूजा ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। युवती की पंद्रह दिन पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन


जुलाना थाना पुलिस ने पति वीरेंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने और दहेज प्रताड़ना के आरोप में मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार पूजा ने बीते 15 दिसंबर की शाम को संदिग्ध हालात में मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली थी। इसमें वह बुरी तरह झुलस गई।

पूजा को पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है। पूजा ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसकी 15 दिन पहले शादी हुई थी।

शादी के बाद से ही उसका पति और दहेज के लिए दबाव डाल रहा था। इससे तंग आकर उसने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें