फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घास काटने गए युवक की सर्पदंश से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता के साथ खेत में घास काटने में गए गांव मोहड़ी निवासी आर्यन (19) की सांप के डंसने से मौत हो गई। सर्पदंश के समय वह खेत की मेढ़ पर बैठा हुआ था। तभी सांप ने उसके पैर की अंगुली पर डंस लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सिविल अस्पताल में लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई जसवंत सिंह ने मोहड़ी निवासी विनोद कुमार बुधवार शाम को अपने दो बेटों आर्यन व कृष्णा को साथ लेकर खेत पर घास काटने के लिए गए थे। आर्यन व कृष्णा खेत की मेढ़ पर बैठे हुए थे। तभी सांप ने आर्यन की अंगुली में डंस लिया। उसकी खेत में ही हालत बिगड़ने लगी। उसके पिता विनोद उसे तुरंत रादौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। जहां से उसे सिविल अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी जसवंत सिंह का कहना है कि मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें