फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने महिला के हाथ से झपटा पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्कपुर क्षेत्र में जम्मू कॉलोनी स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल के नजदीक बाइक सवार दो युवकों ने महिला का पर्स झपट लिया। पर्स में 69 सौ रुपये व जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

रणजीत कॉलोनी निवासी मनुराधा ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार को वह किसी काम से जम्मू कॉलोनी में नेशनल पब्लिक स्कूल के पास गई थी। काम समाप्त करने के बाद वह वहां से पैदल ही वापस लौट रही थी। जब वह स्कूल के पास से रादौर रोड की तरफ पहुंची तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। एक युवक बाइक से उतरकर उसके पास आया। जब तक वह कुछ समझ पाती आरोपी युवक उसके हाथ से पर्स झपटकर फरार हो गया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपियों का पीछा कर उसे पकडऩे का प्रयास किया लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गए। उसने बताया कि पर्स में 69 सौ रुपये व जरूरी दस्तावेज थे। उसने घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें