छछरौली। पथराला नदी में नहाते समय कोट निवासी 18 वर्षीय युवक टिवंकल उर्फ टिंकू बह गया। उसकी तलाश में ग्रामीण और गोताखोर लगे हैं। देर शाम तक टिंकू का कुछ अता पता नहीं चल पाया था।
जानकारी के अनुसार कोट निवासी ऋषि पाल का बेटा ट्विंकल उर्फ टिंकू अपने दोस्तों के साथ गांव की नदी में लगभग 4 बजे नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह नदी में बने गहरे कुंड में पहुंच गया। खुद को बचाने के लिए उसने हाथ पैर मारने की कोशिश, उसके बाद भी बाहर नहीं निकल पाया। टिंकू को इस तरह देखकर उसके साथ नहा रहे अन्य युवकों के भी हाथ-पांव फुल गए। लेकिन नदी में पानी का बहाव बहुत तेज था। ऐसे में कुछ ही मिनटों में आंखों से ओझल हो गया। साथ नहा रहे युवकों ने इसकी सूचना गांव में उसके परिजनों को दी। परिजन, ग्रामीण व स्थानीय गोताखोर पहुंच गए। लगातार चार घंटे तलाश के बाद भी युवक टिंकू का कुछ पता नहीं चल पाया। उधर सूचना मिलते ही छछरौली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।