फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर के युवक की यमुना नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कस्बा के जोगी मोहल्ला से शनिवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के लांडा पुल के समीप यमुना नदी में नहाने गए तीन दोस्तों में से एक की पानी में डूब जाने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया। गोताखोर द्वारा सोमवार को शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

कस्बा के जोगी मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय देवांश अपने दो अन्य दोस्तों के साथ उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के लांडा पुल के समीप यमुना नदी में दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था। नहाते हुए दोस्तों ने सेल्फी लेना शुरू किया। कुछ ही देर में देवांश पानी में सेल्फी लेने के लिए उतरा लेकिन अचानक उसका संतुलन बिगड़ जाने के कारण वह गहरे पानी में चला गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण देवांश पानी में डूब गया। जब काफी देर तक देवांश पानी में ऊपर नहीं आया जो उसके दोस्तों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंच गोताखोर की मदद से शव पानी से निकलवाया। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों का सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें