फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरपुर मोड से कोट जाने वाली सड़क में गड्ढे, लोग परेशान

विज्ञापन
लेदी से कोट जाने वाली सड़क पर गड्ढों के बीच से गुजरती एंबुलेंस। - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
छछरौली। शेरपुर मोड़ से लेदी कोट जाने वाली सड़क पर हो रहे गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। रोजाना इन गड्ढों में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। रविवार को हड़ौली सत्संग घर के नजदीक गड्ढे में बाइक से गिरकर एक गर्भवती महिला भी घायल हो गई। जिसे राहगीरों की मदद से उठाकर अस्पताल पहुंचाया गया। क्षेत्र वासी विक्रम, सुमित, जुलफान, अकरम, संदीप, मोंटी पुनिया, गुरदीप व जस्सी ने बताया कि पिछले काफी समय से शेरपुर मोड़ से लेदी कोट जाने वाली सड़क में गड्ढे हो रहे हैं। जिससे रोजाना सड़क पर हादसे हो रहे हैं। इस सड़क से रोजाना सैकड़ों की संख्या में रेत-बजरी भरे ओवरलोड ट्रक भी चलते हैं, जिससे सड़क और ज्यादा खराब हो गई है। इन गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है जिससे रात के समय गड्ढा भी दिखाई नहीं देता।
विज्ञापन

25 किमी तक एरिया इसी सड़क से जुड़ा
बता दें क्षेत्र का लगभग 25 किमी तक का एरिया इसी सड़क से जुड़ा हुआ है। जिसमें करीब चार दर्जन छोटे-बड़े गांव पड़ते हैं। इसके साथ कोट गांव में सरकारी अस्पताल से एंबुलेंस का भी आना जाना इसी सड़क से होता है। सड़क में गहरे गड्ढों की वजह से कार बाइक एंबुलेंस मात्र 15-20 की स्पीड पर रेंगते हुए नजर आते हैं। छछरौली से कोट तक दस किलोमीटर की दूरी एक घंटे से भी ज्यादा समय में तय होती है।
सड़क निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है। अभी सड़क पर लगने वाली पुलिया का निर्माण कार्य किया जा रहा है। पुलिया निर्माण खत्म होने के बाद सड़क निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अजय भाटी, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें