फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में युवक ने एक घर में घुसकर 15 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

प्रताप नगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी 15 वर्षीय लड़की ने पुलिस को दी शिकायत ने बताया कि पांच मार्च को उसके परिवार के सदस्य किसी काम से घर से बाहर गए थे। घर पर वह अकेली थी। दोपहर साढ़े तीन बजे उनके पड़ोस में रहने वाला युवक प्रवीण कुमार उनके घर पर आ गया। आरोपी ने उसे घर पर अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। जब उसके परिजन घर पहुंचे तो उसने घटना के बारे में बताया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक प्रवीण कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें