संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। पहाड़ीपुर नाके के पास 14 फरवरी को केंटर पलटने से इसका चालक अंकुर शर्मा घायल हो गया था। तब मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी पहुंचा दिया था। इसके बाद से अंकुर शर्मा संदेहास्पद हालात में लापता हो गया। पुलिस ने अंकुर की माता सहारनपुर निवासी विमलेश की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज करके जांच शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में विमलेश ने बताया कि जब अंकुर को सीएचसी ले जाया गया तो उसने ट्रांसपोर्ट मालिक के फोन से उससे बात की थी। तब अंकुर ने अगले दिन घर पहुंचने की बात कही थी। पता चला है कि 15 फरवरी को अंकुर सीएचसी से चला गया। तब से लेकर अब तक उसका कोई अता पता नहीं है। किसी अनहोनी की आशंका से परेशान विमलेश ने पुलिस को उसकी गुमशुदगी की शिकायत दी है।