फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवक से 160 नशीले कैप्सूल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कुरुक्षेत्र टीम ने सरांवा के युवक अजय पास से 160 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। एनडीपीएस के एएसआई संजय की शिकायत पर पुलिस ने अजय के विरुद्ध केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया है। यूनिट कुरुक्षेत्र प्रभारी सुखपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम को अजय द्वारा नशीले कैप्सूल बेचे जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर टीम ने साढौरा दोसडका रोड पर सरांवा गांव की तरफ से आने वाली सड़क पर नाकाबंदी करके अजय को काबू किया। ईटीओ रमनजीत सिंह की मौजूदगी में अजय की तलाशी लेने पर उसके पहने हुए लोअर में से 160 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। उसके खिलाफ थाना में केस दर्ज किया गया। अजय कुमार को पेश अदालत करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें