फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक की पीजीआई में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। अग्रसेन चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हुए युवक की पीजीआई में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तेजली गेट निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसका लड़का सन्नी रविवार को घर से बिना बताए निकल गया था। इसके बाद उन्हें सूचना मिली थी कि अग्रसेन चौक के पास सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया था। उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जब उन्होंने घायल युवक की फोटो देखी तो वह उसके लड़के सन्नी की थी। जिसके बाद वे पीजीआई पहुंचे। जहां सोमवार रात को उपचार के दौरान सन्नी की मौत हो गई। आरोप है कि अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके बेटे को टक्कर मारी थी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें