फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में गिरकर डूबने से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
Elderly dies due to drowning in drain - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। विश्वकर्मा चौक के पास नाले में गिरने डूबने से बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान वीना नगर कैंप निवासी भीमसेन (72) के रूप में हुई। आसपास के लोगों के अनुसार बुजुर्ग नाले के पास बैठा हुआ था। अचानक वह अंदर गिर गया। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन

वीना नगर कैंप निवासी सोनू ने बताया कि उसके पिता भीमसेन बीमार रहते थे। अब वह चलने फिरने में असमर्थ थे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह घर से दवा लेने निकले थे। करीब एक घंटे बाद उन्हें पता चला कि उसके पिता विश्वकर्मा चौक के पास बड़े नाले में गिर गए है। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हमीदा चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतक की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें