फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से घायल युवक ने पीजीआई में दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। खेड़ी लक्खा सिंह के पास कार की टक्कर से घायल युवक की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए कार चालक पर केस दर्ज कर लिया। थाना रादौर पुलिस को दी शिकायत में गांव बसंतपुरा निवासी जसविंदर सिंह ने बताया कि उसका बड़ा भाई 36 वर्षीय सुरेंद्र सिंह जगाधरी वर्कशाप की त्रिवेणी फैक्टरी में काम करता था।
विज्ञापन

13 अगस्त को जसविंदर अपने पिता दारा सिंह किसी काम से यमुनानगर आए हुए थे तभी सुरेंद्र ने फोन कर उन्हें बताया कि उसका भी ओवरटाइम खत्म होने वाला है। इसलिए वह भी उनके साथ ही गांव में जाएगा। रात को वह तीनों त्रिवेणी फैक्टरी के बाहर से घर के लिए चल दिए। सुरेंद्र अपनी बाइक पर था। जब वह तीनों गांव अपने गांव से पहले खेड़ी लक्खा सिंह के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए सुरेंद्र को टक्कर मार दी। जिससे सुरेंद्र सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर सड़क से जा रहे लोग भी रुक गए। वह घायल सुरेंद्र को उपचार के लिए यमुनानगर के निजी अस्पताल में लेकर गए। हालत ज्यादा खराब होने पर सुरेंद्र को मुलाना के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। उसी समय मौके पर कार का मालिक लाडवा के गांव लोहारा निवासी विक्रम सिंह भी आ गया। जो कहने लगा कि वह सुरेंद्र का उपचार कराएगा। वह तुरंत एंबुलेंस से सुरेंद्र को मुलाना अस्पताल ले गए। जहां कुछ समय उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ में ले गए। तब से वह वहीं उपचाराधीन था। शनिवार को सुरेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें