फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पिटाई से घायल युवक की मौत, हत्या में पांच नामजद

Fri, 18 Sep 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-18 में दोस्त और उसकी पत्नी के बीच विवाद में सुलह करवाने गए 23 वर्षीय शिवा त्यागी की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि शिवा पर 10-12 युवकों ने डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया था। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मामले में पांच नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।

परिजनों के मुताबिक मेरठ के गांव महादेव निवासी शिवा त्यागी आईटीआई कर रहा था। वह अपने चाचा विक्की त्यागी के पास जगाधरी आया हुआ था। शिवा के बयान के अनुसार विक्की का दोस्त आशीष ठाकुर हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-18 में रहता है। आशीष का अपनी पत्नी लक्षिता के साथ विवाद चल रहा था। दोनों में सुलह करवाने के लिए शिवा और विक्की वहां गए थे।
विज्ञापन

छह-सात सितंबर को इसी दौरान आशीष के साथ उनकी कहासुनी हो गई थी। शिवा ने पुलिस को बताया था कि आठ-नौ सितंबर की रात आशीष ने विक्की को फोन कर कहा कि उसके मन में कोई रंजिश नहीं है और उन्हें घर आने के लिए बुलाया। रात करीब तीन से चार बजे शिवा और विक्की वहां पहुंचे। आरोप है कि गाड़ी से उतरकर घर की ओर जाते समय आशीष 10-12 युवकों के साथ पीछे से आया और सभी ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

विक्की भागकर बच निकला, जबकि आरोपियों ने शिवा को पकड़कर पीटा। गंभीर हालत में शिवा को पहले सिविल अस्पताल जगाधरी, फिर यमुनानगर और इसके बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मामले में आशीष ठाकुर, हिमांशु, कनिका, लक्ष्य और बादल समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। सीआईए-1 प्रभारी राजकुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें