फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: जगाधरी में राजकीय इंटर कॉलेज में युवक ने लगाया फंदा, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 06 Mar 2025 04:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

यमुनानगर में जगाधरी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में एक अज्ञात व्यक्ति का शव 11वीं कक्षा के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगाधरी के एक इंटर कालेज में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्कूल के बच्चों ने 11 वीं कक्षा के कमरे में व्यक्ति का शव फंदे पर लटका देखा तो शिक्षकों को इसकी  जानकारी दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी घटना स्थल का गहनता से निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की खंगाली जा रही है। 

विज्ञापन


मामला जगाधरी के झंडा चौक पर राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय है। इंटर कालेज में 11वीं कक्षा की परीक्षा समाप्त होने के कारण छुट्टी चल रही है। वीरवार को करीब 12 बजे स्कूली बच्चे मैदान में खेल रहे थे। इसी दौरान कुछ बच्चें 11 वीं कक्षा के सामने पहुंचे तो एक व्यक्ति का शव क्लास रूम में पंखे से लटका दिखाई दिया। बच्चों ने इसकी सूचना स्टॉफ को दी। जिसके बाद प्राचार्य और अन्य शिक्षक भी तुरंत ही मौके पर पहुंच गए। कमरे के अंदर देखा कि करीब 35 वर्षीय व्यक्ति ने तौलिए से फंदा लगा रखा है। 

विज्ञापन


प्राचार्य ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन, मृतक के पास से कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल जगाधरी की मोर्चरी में रखवा दिया है। 
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
जगाधरी के इंटर कालेज में एक व्यक्ति ने फंदा लगाया है। व्यक्ति की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को सिविल अस्पताल जगाधरी की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। -जसबीर सिंह, एसएचओ शहर थाना जगाधरी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें