आईटीआई में आयोजित जॉब फेयर में नौकरी पाने वाले विद्यार्थियों के साथ एडीसी, प्रधानाचार्य व अन्य।
- फोटो : गौसपुर स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के गेट पर बनी दुकान।
यमुनानगर। राजकीय आईटीआई यमुनानगर में आयोजित जॉब फेयर में 10 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया और विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें ऑफर लेटर प्रदान किए। जॉब फेयर में करीब 600 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। मारुति कंपनी ने सबसे अधिक 138 विद्यार्थियों को ऑफर लेटर दिए। वहीं इस्जैक कंपनी ने लगभग 100 अभ्यर्थियों का चयन किया। चंदरपुर कंपनी ने करीब 40 युवाओं को रोजगार के अवसर दिए, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा स्वराज मोहाली कंपनी ने 55 विद्यार्थियों का चयन किया। मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा ने चयनित विद्यार्थियों को ऑफर लेटर दिए। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह सांगवान, उप-प्रधानाचार्य दीपेश महेंद्रु, अप्रेंटिसशिप एंड प्लेसमेंट ऑफिसर किरण पाल, जेएपीओ रामदत्त, गुरमेज सिंह सहित आईटीआई स्टाफ मौजूद रहा। संवाद